18 जुलाई 2014 - 18:00
तकफ़ीरी आतंकवादियों का गैस फ़ील्ड पर हमला।

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश की आतंकी कार्यवाहियों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की ख़बर है।

सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन दाइश की आतंकी कार्यवाहियों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की ख़बर है। फ़्राँस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में दाइश आतंकियों नें गैस फ़ील्ड पर क़ब्ज़ा करने के लिये हमले किये थे जिनमें कम से कम 90 लोग मारे गए हैं। उधर ख़बर है कि सीरिया की फ़ौज नें विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ हमले कर के दसियों आतंकवादियों को मार डाला है और उनके कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है। सीरिया की फ़ौज के इन हमलों में आतंकवादियों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है। एक और रिपोर्ट के अनुसार फ़ौज नें हिम्स प्रदेश के पूर्वी इलाक़ों में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।